गोविंद देव जी मंदिर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, श्रद्धालुओं को मिले विशेष प्रसाद….प्रेरक पुस्तक

Govind Dev Ji Temple: राधाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गोविंद देव जी मंदिर परिसर में भव्य पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। महायज्ञ का शुभारंभ मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने ठाकुर श्रीजी, वेदमाता गायत्री और गुरुसत्ता के (Govind Dev Ji Temple )समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की विद्वान टोली ने प्रज्ञा गीतों और प्रेरक उद्बोधनों के साथ यज्ञ का संचालन किया।

विश्व कल्याण की कामना से यज्ञ

आचार्य पीठ से गायत्री कचोलिया, दिनेश आचार्य और डॉ. अजय भारद्वाज ने यज्ञ के ज्ञान-विज्ञान पर प्रकाश डाला और उपस्थित श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। गुरु वंदना के पश्चात गायत्री कचोलिया ने श्रीगोविंद देव जी के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। करीब 300 श्रद्धालुओं ने विभिन्न पारियों में विश्व कल्याण की कामना से यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान राधा गायत्री मंत्र से विशेष आहुतियां भी दी गईं। जयपुर के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली से आए श्रद्धालु और विदेशी पर्यटक भी यज्ञशाला में देर तक उपस्थित रहे। यज्ञ के दौरान चार श्रद्धालुओं ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप जन्मदिन संस्कार मनाया। आचार्य पीठ से पंचतत्वों का महत्व बताते हुए जीवन में उनके संतुलन पर बल दिया गया। पुष्पवर्षा कर आशीर्वचन प्रदान किए गए।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

 संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

सवाई माधोपुर में महासंघ की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार का ऐलान, मई में होगा सम्मेलन

Sawai Madhopur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *