Gopashtami 2024 :गोपाष्टमी के अवसर पर गोशालाओं में गौ पूजन! महिलाओं ने लाल चूनरी में तिलक कर मनाया त्यौहार!

Gopashtami 2024 : कार्तिक शुक्ल नवमी  को सर्वार्थ सिद्ध योग में गोपाष्टमी का उत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गौशालाओं में गौमाता का पूजन किया और उन्हें गुड़, चारा, दलिया और रोटी अर्पित की। (Gopashtami 2024  )महिलाओं ने गाय को लाल चूनरी ओढ़ाकर तिलक किया और रोली बांधी।

श्री गोविंद देवजी मंदिर में विशेष पूजा

ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी में भी गोपाष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रृंगार झांकी के बाद महंत अंजन कुमार जी गोस्वामी ने मंदिर परिसर में गौ माता का पूजन किया। उन्होंने गौमाता का गंगा जल से अभिषेक किया, उन्हें चूनरी और फूलों से सजाया और फिर आरती कर अनेक भोग अर्पित किए।

सत्संग भवन में गौमाता का पूजन और परिक्रमा

श्रद्धालुओं ने सत्संग भवन में मंगला झांकी से राजभोग झांकी तक गौमाता का पूजन और परिक्रमा की। इस दौरान महिलाएं लगातार गो पूजन में भाग लेती रही और गायों को खाद्य पदार्थ अर्पित करती रहीं। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि इससे पूर्व सुबह मंगल झांकी के बाद ठाकुर श्रीजी का वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया।  केसरिया रंग की नटवर वेश पोशाक एवं विशेष अलंकार श्रृंगार धारण कराए गए।  माखन-मिश्री का विशेष भोग अर्पण किए गए। ठाकुर श्रीजी के सम्मुख गौमाता एवं बछड़ों के खिलौने रखे गए।

ये भी पढ़े :

Rajasthan: भारत पर खराब नजर रखने वालों की आंख निकाल देंगे! शंकराचार्य के बयान पर रामभद्राचार्य बोले…”धारा 370 खिलौना नहीं”

Bodh Saurabh

Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

Related Posts

सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं ब्रह्माकुमारीज, जयपुर में मिला सम्मान रत्न अवॉर्ड

BK Jaipur:…

होली हमें याद दिलाती है कि नफरत जलाकर प्रेम का रंग धारण करना ही असली उत्सव है-पदमा दीदी

Rajyog Meditation:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *