NHAI का नया FASTag Annual Pass, 200 ट्रिप्स की सुविधा, बैलेंस सुरक्षित, यात्रियों के लिए सालभर की राहत!

Annual FASTag Pass: 15 अगस्त 2025 से NHAI ने FASTag का नया एनुअल पास लॉन्च कर दिया है। इस पास की कीमत केवल ₹3000 है और यह एक साल तक वैध रहेगा। इस पास के साथ अब आप 200 टोल ट्रिप कर सकते हैं, (Annual FASTag Pass) यानी प्रति ट्रिप सिर्फ ₹15, जो पहले ₹50-₹100 तक पड़ते थे।

क्या होता है आपके मौजूदा FASTag बैलेंस का?

अगर आपने पहले ही FASTag में बैलेंस जमा किया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। एनुअल पास लेने से आपका मौजूदा वॉलेट बैलेंस सुरक्षित रहेगा। यह बैलेंस राज्य सरकार या अन्य स्टेट एक्सप्रेसवे, पार्किंग आदि में इस्तेमाल किया जा सकता है।

NHAI ने स्पष्ट किया है कि FASTag वॉलेट बैलेंस का उपयोग एनुअल पास खरीदने के लिए नहीं किया जा सकेगा। पास के लिए ₹3000 का भुगतान केवल राजमार्गयात्रा मोबाइल एप या NHAI वेबसाइट से करना होगा।

एनुअल पास कहाँ-कहाँ वैध है?

  • यह पास केवल नेशनल हाइवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर वैध है।
  • राज्य राजमार्ग (SH) और अन्य स्टेट टोल्स पर FASTag पहले की तरह ही काम करेगा, वहां बैलेंस का उपयोग जारी रहेगा।

कैसे एक्टिवेट करें FASTag एनुअल पास?

  1. राजमार्गयात्रा मोबाइल एप्लीकेशन या NHAI की वेबसाइट पर जाएं।
  2. वाहन की डिटेल दर्ज करें और एनुअल पास एक्टिवेशन शुरू करें।
  3. ₹3000 का पेमेंट मोबाइल एप या वेबसाइट से करें।
  4. पेमेंट कंफर्म होने के बाद एनुअल पास आपके FASTag पर एक्टिव हो जाएगा।

इस नए एनुअल पास के साथ अब लंबी यात्रा और बार-बार टोल देने की समस्या खत्म। एक साल तक यात्रा का आसान और किफायती विकल्प।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

 संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

रिश्ते, भरोसे और खौफनाक आरोपों की कहानी! केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Agarwal…

1975 का डर आज भी जिंदा? जानिए अगर अब कोई सरकार इमरजेंसी लगाए तो संविधान क्या कहता है

44th Constitutional…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *