PIB का बड़ा खुलासा! अमेरिका ने ईरान पर हमले में भारत के आकाश का नहीं लिया सहारा

Fact Check: सोशल मीडिया पर रविवार को एक सनसनीखेज दावा वायरल हुआ कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया। हालांकि, (Fact Check)भारत सरकार ने इस दावे को फर्जी करार देते हुए स्पष्ट किया कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर में भारत की कोई भूमिका नहीं थी।

PIB फैक्ट चेक ने जारी किया स्पष्टीकरण

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट लिखा: “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका द्वारा भारतीय एयरस्पेस का कोई उपयोग नहीं हुआ है।” उन्होंने यह भी बताया कि ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने प्रेस ब्रीफिंग में अमेरिकी विमानों द्वारा इस्तेमाल किए गए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी थी।

क्या है ऑपरेशन मिडनाइट हैमर?

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिका ने ईरान की तीन अहम परमाणु साइट्स—फोर्डो, नतांज और इस्फहान—पर बमबारी की है। इस दौरान B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स और टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। ट्रंप ने इसे “शानदार सैन्य सफलता” बताया।

फर्जी खबरों से बचें, आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें

PIB और अन्य सरकारी संस्थान बार-बार यही आग्रह करते हैं कि सोशल मीडिया पर फैली असत्य जानकारियों से सावधान रहें और आधिकारिक स्रोतों से ही पुष्टि करें। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि फेक न्यूज के जरिए देशों की छवि को गलत ढंग से प्रभावित करने की कोशिशें होती रहती हैं।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

PM मोदी का दिल जीतने वाला अंदाज! झालमुड़ी खाई, मजाक किया, रुपये भी दिए

PM Modi:…

हाथ जोड़े, माफी मांगी… फिर गरजे पीएम मोदी! 30 मिनट की स्पीच से हिल गई राजनीति

PM Modi…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *