Rajasthan News: जयपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने सपत्नीक सहस्त्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर है और इस माह में शिवलिंग का जलाभिषेक करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान शिव के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेश के कल्याण की मंगलकामना की।


















































