कांग्रेस क्यों बैकफुट पर आई? दो साल बनाम पांच साल पर CM का तीखा वार….जाने क्या बोले

CM Bhajanlal Statement:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हम 2 साल बनाम 5 साल की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस इस पर कोई सीधा जवाब नहीं देती और इधर-उधर की बातें करती है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब वोट चोरी जैसे निराधार आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।सीएम भजनलाल शर्मा जलमहल की पाल पर आयोजित (CM Bhajanlal Statement) राज्यस्तरीय स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस संसद से लेकर पंचायत तक मजबूत हुआ करती थी, लेकिन आज अपने ही कर्मों की वजह से धरातल में चली गई है।

CM Bhajanlal Statement

कांग्रेस एक ऐसी बीमारी है जो दूसरों को भी डुबो देती है

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की नीति और झूठ-लूट ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी बीमारी है, जो जहां भी जाती है, उस दल को भी गड्ढे में ले जाती है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन करती है और फिर उन्हें भी अपने साथ डुबो देती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी।

कचरे के ढेर में भी पैसा खा गई कांग्रेस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और अब कांग्रेस का भ्रष्टाचार नहीं चलने वाला।

सीएम ने कहा, “कांग्रेस ने जहां भी काम किया, वहां भ्रष्टाचार किया। यह कचरे के ढेर में भी पैसा खा गए, ऊपर से भी खा गए और नीचे से भी खा गए। इन्हें जो काम सौंपा गया, उसमें इन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार किया।”

5 साल बनाम 2 साल का फर्क कांग्रेस को नहीं दिखता

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो काम 5 साल में नहीं किया, वह हमने सिर्फ 2 साल में कर दिखाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार अपने संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे पूरे कर चुकी है और हर योजना का स्पष्ट रोडमैप तैयार है।सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सरकार के कामों में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में लगातार पेपर लीक होते रहे, जबकि बीते दो साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।

भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जनता के हित में खर्च होना चाहिए, न कि लूट के लिए। सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन्होंने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है, वे आज भी भुगत रहे हैं और आगे भी भुगतेंगे।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *