“SMS हॉस्पिटल अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार?“ गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, जनता जानने को तैयार

Ashok Gehlot: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोंक में प्रदेश सरकार को जनता के हित में काम करने की नसीहत दी और SMS हॉस्पिटल अग्निकांड पर आयोग बनाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोंक में कहा कि उनका उद्देश्य किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि सरकार जनता के लिए काम करे। उन्होंने कहा, “अगर सरकार गुड गवर्नेंस देगी और सुशासन सुनिश्चित करेगी, तो इसका सीधा फायदा जनता को होगा। (Ashok Gehlot) सरकार को 5 साल शासन करना है, इसलिए जिम्मेदारी के साथ काम करना जरूरी है।”

 लीपापोती से कुछ नहीं होगा

गहलोत ने SMS हॉस्पिटल अग्निकांड को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केवल 5-7 लोगों की कमेटी बनाने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आयोग का गठन कर पूरी जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश में काम बिना पैसे दिए नहीं हो रहा है। जनता किसके पास जाए? सरकार नाम की चीज है ही नहीं। भ्रष्टाचार बेलगाम हो चुका है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस स्थिति को देखकर गहरा तकलीफ होती है और सुधार की आवश्यकता है।

अंतविधानसभा सीट

अशोक गहलोत ने नरेश मीणा के सवाल पर कहा कि अंता विधानसभा उप-चुनाव में पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट का अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। गहलोत ने मीणा को संयम और समझदारी से काम लेने की सलाह दी, ताकि उनका राजनीतिक करियर लंबा और सफल हो।

 गहलोत की चेतावनी…

इस बार गहलोत ने सीधे तौर पर प्रशासन की जवाबदेही और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए हैं। SMS हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद यह बयान संकेत देता है कि जनता और पार्टी दोनों के दबाव में पूर्व मुख्यमंत्री भविष्य में प्रशासनिक सुधार पर जोर देंगे। यह राजनीतिक लड़ाई सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सुशासन और सुरक्षा सुधार की मांग को भी बल देगी।

पाठक टिप्पणी: आप क्या सोचते हैं, क्या प्रदेश सरकार अब जनता के हित में काम करेगी? नीचे कमेंट में अपनी राय साझा करें।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com
बोध सौरभ डिजिटल 

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

घर में अकेली महिला, मिलने पहुंचा युवक… कुछ देर बाद प्राइवेट पार्ट पर चोट के साथ पहुंचा अस्पताल

Jaipur Crime…

फर्जी ईमेल, फर्जी सर्टिफिकेट और सरकारी नौकरी का खेल! SOG ने खोली पूरी साजिश

SOG Rajasthan:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *