BJP अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन का बड़ा फैसला, केरल से नगर निगम तक बदली पूरी चुनावी रणनीति

BJP National President: नई दिल्ली। BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालते ही नितिन नबीन ने यह साफ कर दिया कि उनका कार्यकाल सिर्फ संतुलन नहीं, बल्कि तेज फैसलों और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति का होगा। कुर्सी संभालते ही उन्होंने केरल विधानसभा चुनाव और कई नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए। इन फैसलों को केवल औपचारिक नियुक्तियां नहीं, बल्कि नितिन नबीन की कोर टीम और ( BJP National President) भविष्य की BJP की झलक के तौर पर देखा जा रहा है।

विनोद तावडे को केरल की कमान, भरोसे का बड़ा संकेत

नितिन नबीन ने अपने पहले ही फैसले में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को केरल विधानसभा चुनाव का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। इसके साथ ही उन्हें चंडीगढ़ महापौर चुनाव का पर्यवेक्षक भी बनाया गया है। तावडे को संगठन और चुनावी प्रबंधन का अनुभवी चेहरा माना जाता है। बिहार में NDA की हालिया जीत में उनकी भूमिका को देखते हुए माना जा रहा है कि वे नबीन की इनर सर्कल टीम में अहम स्थान हासिल कर चुके हैं।केरल में तावडे का साथ देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राम माधव की वापसी, नगर निगम चुनावों पर फोकस

नियुक्तियों की सूची में एक और चौंकाने वाला नाम राम माधव का है। उन्हें बेंगलुरु नगर निगम चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।राम माधव, जो कभी अमित शाह के कार्यकाल में पार्टी के सबसे प्रभावशाली राष्ट्रीय महासचिवों में शामिल थे, 2020 में RSS लौट गए थे। लेकिन 2024 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए उन्हें फिर से BJP की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।उनके साथ राजस्थान BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को सह-प्रभारी बनाया गया है।

सतीश पूनिया का पुनर्वास, संगठन में दूसरा मौका

राजस्थान विधानसभा चुनाव में हार के बाद से सतीश पूनिया संगठन में पुनर्वास के अवसर की तलाश में थे। हरियाणा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत और बिहार चुनावों में भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें बेंगलुरु नगर निगम चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई है।महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को भी पूनिया के साथ सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

तेलंगाना नगर निगम चुनाव: आशीष शेलार पर भरोसा

नितिन नबीन ने तेलंगाना नगर निगम चुनाव की कमान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार को सौंपी है। शेलार को BJP के युवा और आक्रामक नेताओं में गिना जाता है और वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं।
उनके साथ राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

स्पष्ट संदेश: युवा नेतृत्व, सख्त फैसले और चुनावी फोकस

नितिन नबीन के पहले ही दिन लिए गए फैसले यह संकेत देते हैं कि BJP अब युवा नेतृत्व, अनुभवी रणनीतिकारों और तेज चुनावी फैसलों के संतुलन पर आगे बढ़ेगी।
केरल, तेलंगाना और नगर निगम चुनावों पर सीधा फोकस बताता है कि पार्टी 2026 के बड़े चुनावी कैलेंडर से पहले जमीनी तैयारी में कोई ढील नहीं देना चाहती।राजनीतिक गलियारों में इसे नितिन नबीन के नेतृत्व की स्पष्ट और निर्णायक शुरुआत माना जा रहा है।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

“5 मिनट का स्वाद, 6 घंटे की मेहनत! समोसा खाने से पहले जान लें यह सच…

Fatty Liver:…

क्या आप जानते हैं भारत में सबसे पहले कहां पहुंचता है मानसून? जवाब शायद आपकी सोच से अलग है!

Monsoon 2026:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *