
कांग्रेस एक ऐसी बीमारी है जो दूसरों को भी डुबो देती है
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की नीति और झूठ-लूट ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी बीमारी है, जो जहां भी जाती है, उस दल को भी गड्ढे में ले जाती है।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन करती है और फिर उन्हें भी अपने साथ डुबो देती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी।
कचरे के ढेर में भी पैसा खा गई कांग्रेस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और अब कांग्रेस का भ्रष्टाचार नहीं चलने वाला।
सीएम ने कहा, “कांग्रेस ने जहां भी काम किया, वहां भ्रष्टाचार किया। यह कचरे के ढेर में भी पैसा खा गए, ऊपर से भी खा गए और नीचे से भी खा गए। इन्हें जो काम सौंपा गया, उसमें इन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार किया।”
5 साल बनाम 2 साल का फर्क कांग्रेस को नहीं दिखता
भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जनता के हित में खर्च होना चाहिए, न कि लूट के लिए। सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन्होंने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है, वे आज भी भुगत रहे हैं और आगे भी भुगतेंगे।
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com
संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com


















































