Rajasthan News: करप्शन के सौदागरों पर सीएम का वार, पेंशन जब्त, मुकदमे की तैयारी, अफसरों में मच गया हड़कंप!

Rajasthan News: जयपुर | राजस्थान में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों में दोषी पाए गए अफसरों पर अब कड़ा शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक रिटायर्ड आईएएस अफसर समेत कुल 10 अफसरों की पेंशन रोकने की प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है। यह पहली बार है जब रिटायर्ड अफसरों पर इतनी सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है।

 भ्रष्टाचार में पकड़े गए 7 अफसरों पर मुकदमे की मंजूरी

मुख्यमंत्री ने एसीबी में भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए 7 अफसरों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा 11 अफसरों पर सीसीए नियम 17 और 2 अफसरों पर सीसीए नियम 16 के तहत विभागीय कार्रवाई को स्वीकृति मिली है।

 पेंशन और वेतन वृद्धि पर ताला

सरकार ने 9 रिटायर्ड अफसरों की पेंशन रोकने और एक रिटायर्ड आईएएस की पेंशन रोकने का प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्णय लिया। साथ ही 2 अफसरों को ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर रहने और करप्शन में लिप्त होने के चलते सेवा से हटाने को भी मंजूरी दी गई है।

इन आदेशों के बाद दोषी अफसरों की सालाना वेतन वृद्धि भी रोकी जाएगी।

 रिव्यू याचिका पर फैसला, कुछ को राहत

मुख्यमंत्री स्तर पर की गई समीक्षा में सीसीए नियम 34 के तहत दो अफसरों की रिव्यू याचिकाएं खारिज कर पहले की कार्रवाई को बरकरार रखा गया है। वहीं विभागीय जांच के दो मामलों में आरोपी अफसरों को आंशिक राहत दी गई। भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई की यह बड़ी लहर आने वाले दिनों में और अफसरों पर गाज गिरा सकती है। जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *