Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित एक फाइव स्टार होटल में ठहरे एक कपल के निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।(Rajasthan News) यह घटना सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि होटल में रहने वाले लोगों की प्राइवेसी और सुरक्षा पर बड़ा सवाल बनकर सामने आई है।
खुले पर्दे, कांच की खिड़की और कैमरों की नज़रों में कैद हो गया प्यार
यह घटना जयपुर के वीआईपी जोन 22 गोदाम सर्किल क्षेत्र की है, जहां एक प्रतिष्ठित होटल हॉलीडे इन की तीसरी मंजिल पर कपल ठहरा हुआ था। कमरे की खिड़की कांच की थी और परदे खुले रह गए थे। इसी दौरान कपल ने अंतरंग पल साझा किए, जो सड़क और एलिवेटेड रोड से साफ दिखाई दे रहे थे।
इस नज़ारे को देखकर कुछ राहगीरों ने मोबाइल से वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में होटल की खिड़की, कमरे के अंदर की गतिविधियां और होटल का नाम तक स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
पुलिस की चेतावनी और होटल प्रबंधन की चुप्पी
वीडियो वायरल होते ही जयपुर पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी और लोगों को इस वीडियो को शेयर या फॉरवर्ड न करने की अपील की है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कपल कौन था और वीडियो किस तारीख का है।
निजता पर हमला या डिजिटल लापरवाही?
यह घटना प्राइवेसी बनाम सार्वजनिक क्षेत्र के टकराव को उजागर करती है। एक ओर जहां कपल होटल रूम की सुरक्षा में था, वहीं खुले पर्दे और पारदर्शी खिड़कियों ने निजी पलों को सार्वजनिक बना दिया। ऐसे में होटल की जिम्मेदारी भी बनती है कि वह अपने कमरों की संरचना, पर्दों और प्राइवेसी के पहलुओं को सुनिश्चित करे।
#Jaipur
This video of Hotel “Holiday Inn” in Jaipur is going viral!!#jaipurhotel #jaipurvideo #jaipurviral #BreakingNews #latestshort #VideoViral #Newsnight pic.twitter.com/cAHyi0Twp4— VIPin Kumar Pal (@Share_4X) June 20, 2025
जन चेतावनी और सबक
यह घटना हर उस व्यक्ति के लिए एक सबक है जो होटल में ठहरते समय अपनी सुरक्षा और निजता को हल्के में लेता है। शादीशुदा हो या अनमैरिड, सभी को यह समझना होगा कि डिजिटल युग में हर खिड़की एक कैमरा की नज़र बन सकती है। होटल प्रबंधन को भी चाहिए कि वे अपने कमरों में गाइडलाइन, सावधानी नोट और पर्दों की जांच अनिवार्य करें। क्योंकि सिर्फ सुरक्षा नहीं, निजता भी अतिथि का अधिकार है।
यह भी पढ़ें:
https://bodhsaurabh.com/rajasthan-news-jaipur-smart-city-road-reality-gangwal-park-ground-report/


















































