कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बाद मिला विशिष्ट सेवा मेडल जानिए पूरी कहानी

Republic Day 2026: नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई दुनिया के सामने रखने वाली भारतीय सेना की जांबाज़ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को इस बार गणतंत्र दिवस पर बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र (Republic Day 2026) सरकार ने उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित करने का ऐलान किया है।

जब भारत की सच्चाई ने तोड़ा पाकिस्तान का झूठ

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम फैलाया जा रहा था, तब सेना ने कर्नल सोफिया कुरैशी और इंडियन एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह को आगे किया।

दोनों महिला अधिकारियों ने न केवल पाकिस्तान के झूठे दावों को तथ्यों के साथ खारिज किया, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य, सीमित दायरा और आतंक के खिलाफ भारत की नीति भी स्पष्ट रूप से दुनिया के सामने रखी। यही वजह है कि यह ऑपरेशन सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ डिप्लोमैटिक फ्रंट पर भी ऐतिहासिक बन गया।

पहली बार सुर्खियों में कब आई थीं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया कुरैशी पहली बार राष्ट्रीय चर्चा में तब आई थीं, जब उन्होंने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘एक्सरसाइज फोर्स 18’ में भारतीय दल का नेतृत्व किया था।

यह अभ्यास भारत की मेजबानी में हुआ अब तक का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास था, जिसमें 18 देशों की सेनाएं शामिल थीं। इस अभ्यास में कर्नल सोफिया न केवल भारतीय दल की कमांडर थीं, बल्कि 18 देशों के दलों में शामिल एकमात्र महिला अधिकारी भी बनी थीं।

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी का जन्म वर्ष 1981 में हुआ। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और वर्ष 1999 में भारतीय सेना जॉइन की।

वे 2006 में कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन के तहत सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा ऑपरेशन पराक्रम के दौरान पंजाब सीमा पर उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का प्रशंसा पत्र भी मिल चुका है। नॉर्थ-ईस्ट में आई भीषण बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों में भी उनकी भूमिका की व्यापक सराहना हुई थी।

गणतंत्र दिवस पर 133 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा मेडल

रक्षा मंत्रालय ने रविवार (25 जनवरी 2026) को राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद वीरता पुरस्कार और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित होने वाले जवानों और अधिकारियों की सूची जारी की।

इस सूची में कुल 133 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) देने की घोषणा की गई है, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर की चेहरा बनीं कर्नल सोफिया कुरैशी भी शामिल हैं।

कर्नल सोफिया कुरैशी का सम्मान केवल एक अधिकारी का सम्मान नहीं है, बल्कि यह नए भारत की उस सोच का प्रतीक है, जहां साहस, नेतृत्व और काबिलियत का कोई जेंडर नहीं होता।

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर गणतंत्र दिवस सम्मान तक, कर्नल सोफिया कुरैशी आज देश की सुरक्षा, सशक्त महिला नेतृत्व और सैन्य कूटनीति की मजबूत पहचान बन चुकी हैं।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

महंगाई का नया वार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Inflation News:…

UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार! कहा- ‘खोखले दावे कश्मीर की हकीकत नहीं बदल सकते’

World News:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *