चार साल के लिए राजस्थान बॉक्सिंग में नई टीम सत्ता में, प्रवीण सिंह और पीयूष अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी

Sports News: राजस्थान एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन सोसाइटी की वार्षिक साधारण सभा में रविवार को संगठन के अगले चार वर्षों के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस चुनाव में जयपुर से प्रवीण सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति को युवा खिलाड़ियों और बॉक्सिंग समुदाय ने स्वागत (Sports News) योग्य कदम बताया है। वहीं पीयूष अग्रवाल कार्यकारी सदस्य (Executive Member) के रूप में निर्वाचित हुए। उनके चयन से संगठन में युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Sports News

नए पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले वर्षों में राजस्थान में बॉक्सिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीण स्तर पर टैलेंट खोजने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चुनाव के परिणामों से संगठन में उत्साह का माहौल देखा गया।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

सवाई माधोपुर में महासंघ की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार का ऐलान, मई में होगा सम्मेलन

Sawai Madhopur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *