आत्मविश्वास जगाओ, परम शक्ति से जुड़ो….यही सच्ची सुरक्षा का मार्ग है-सुषमा दीदी

Rajyog Meditation: अर्जुन नगर, जयपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र में शुक्रवार को 90वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः 7 से 9 बजे तक चले इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं, बहनें एवं युवा शामिल हुए। (Rajyog Meditation )कार्यक्रम स्थल प्रभु उपहार भवन आध्यात्मिक सजावट और शिवध्वज की शोभा से आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Rajyog Meditation

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राजयोग ध्यान से हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने आत्मशांति और परमात्म स्मृति का गहन अनुभव किया। इसके पश्चात मुरली क्लास के माध्यम से शिवजयंती का आध्यात्मिक महत्व समझाया गया। वक्ताओं ने बताया कि यह पर्व आत्मजागृति और संस्कार परिवर्तन का प्रतीक है, जो मानव को भीतर से शक्तिशाली बनाता है।

सकारात्मक चिंतन ही सच्ची सुरक्षा

आदरणीय सुषमा दीदी ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में आत्मशक्ति और सकारात्मक चिंतन ही सच्ची सुरक्षा है। उन्होंने सभी को नियमित राजयोग अभ्यास और सेवा भावना अपनाने की प्रेरणा दी।

Rajyog Meditation

ध्वजारोहण और भोग अर्पण का भावपूर्ण दृश्य

शिवध्वज के ध्वजारोहण के साथ पूरे परिसर में उत्साह की लहर दौड़ गई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भोग अर्पित कर विश्व कल्याण और शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। इस अवसर पर गुब्बारों के माध्यम से शिव संदेश भी दिया गया। शांति, प्रेम और पवित्रता के संदेश लिखे रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया, जो विश्वकल्याण के संकल्प का प्रतीक बने। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल को उत्साहपूर्वक सराहा। कार्यक्रम में  जयंती दीदी , पद्मा दीदी,भावना दीदी, सुप्रिया दीदी सहित कई ब्रह्माकुमारी एवं ब्रह्मा कुमार भाई बहने उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

सवाई माधोपुर में महासंघ की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार का ऐलान, मई में होगा सम्मेलन

Sawai Madhopur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *