श्रद्धालुओं के लिए विशेष निर्देश
जिनके परिजनों का अष्टमी तिथि को श्राद्ध है, वे घर से निम्नलिखित सामग्री ला सकते हैं:
- एक मुट्ठी काले तिल
- जौ
- साबुत चावल
- नारियल गोला
- कपूर
इन सामग्रियों से पितृ गणों को विशेष वैदिक मंत्रों के साथ आहुति दी जाएगी। सिर्फ पितृ पूजा ही नहीं, जिन श्रद्धालुओं का जन्मदिन या विवाह दिवस 14 सितंबर को पड़ता है, उनका यह संस्कार हवन के साथ विशेष रूप से कराया जाएगा। इस पहल से महायज्ञ और भी व्यक्तिगत और अर्थपूर्ण बन जाएगा।
निशुल्क पंजीयन…व्यवस्था
पितृ पुष्टि गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु निशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं। इससे आयोजन की व्यवस्था और समय सारिणी में आसानी होगी। पंजीयन के लिए संपर्क करें:
- 9983672288
- 9928822778
जो श्रद्धालु पंजीयन नहीं कर पाएंगे, वे दूसरी पारी में हवन में भाग ले सकते हैं।


















































