Banke Bihari Temple Controversy:जब भक्त अपने भगवान के लिए लड़ने को तैयार हों और पुजारी समाज पलायन की बात करे …. तो यह केवल प्रशासनिक विवाद नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सत्ता के बीच एक गहन टकराव बन जाता है।
मथुरा के विश्वप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में इन दिनों श्रद्धा और सत्ता आमने-सामने खड़ी हैं। यहां गोस्वामी समाज …जो सदियों से ठाकुरजी की सेवा करता आया है …ने एक ऐसी चेतावनी दी है (Banke Bihari Temple Controversy) जिसने सरकार से लेकर भक्तों तक सभी को चौंका दिया है। उनका कहना है…”अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो हम ठाकुर बांके बिहारी की मूर्ति को लेकर मथुरा छोड़ देंगे।”
सरकारी ट्रस्ट पर क्यों फूटा गोस्वामी समाज का गुस्सा?
विवाद की जड़ में है नया सरकारी ट्रस्ट, जो मंदिर की देखरेख के लिए गठित किया जा रहा है। गोस्वामी समाज का आरोप है कि सरकार परंपरागत प्रबंधन प्रणाली को खत्म करना चाहती है और उन्हें हाशिए पर डाल रही है।
उनका स्पष्ट दावा है कि मंदिर की भूमि और संपत्ति सरकार को दे देंगे, लेकिन ठाकुर जी को नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि वे केवल देवता नहीं, बल्कि “निज निधि” हैं — जिनकी सेवा एक आत्मिक उत्तरदायित्व है।
कॉरिडोर या विवाद का रास्ता?
दूसरा बड़ा मुद्दा है मंदिर में बन रहा नया कॉरिडोर, जिसे भक्तों की सुविधा के नाम पर शुरू किया गया है। सरकार इसे आधुनिक विकास मान रही है, लेकिन गोस्वामी समाज को यह मंदिर की पारंपरिक बनावट में दखल लगता है। उनका तर्क है…”बांके बिहारी जी का मंदिर एक जीवंत धरोहर है, न कि टूरिस्ट स्पॉट।”

क्या वाकई मूर्ति लेकर हो सकता है ‘पलायन’?
यह सवाल अब सबके ज़ेहन में है — क्या गोस्वामी समाज सचमुच मूर्ति को उठाकर मथुरा से बाहर ले जाएगा? इतिहास गवाह है कि अतीत में भी जब संकट आया, तो गोस्वामी समाज ने बिहारी जी को नए स्थानों पर विराजित किया। उनकी चेतावनी भावनात्मक जरूर है, लेकिन इरादा गंभीर। यह सिर्फ विरोध नहीं, एक धार्मिक अस्मिता की लड़ाई बन चुकी है।
अब आगे क्या? टकराव या समाधान?
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है..”क्या सरकार को धार्मिक संस्थानों में हस्तक्षेप करना चाहिए?” गोस्वामी समाज की नाराज़गी और पलायन की धमकी ने इस मुद्दे को प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय बहस में ला दिया है। अब बॉल सरकार के पाले में है — क्या वह संवाद का रास्ता अपनाएगी या टकराव को और गहराएगी? एक बात तो साफ है अगर यह विवाद नहीं सुलझा, तो इसका असर सिर्फ मंदिर तक नहीं रहेगा, बल्कि पूरे ब्रज की संस्कृति, आस्था और पर्यटन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:
Sukhoi टायरों से खिंचेगा रथ! ISKCON ने रचा इतिहास, कोलकाता रथ यात्रा 2025 बनेगी मिसाल


















































