गैरेज में सो रहे युवक को आग के हवाले किया गया, बांग्लादेश में बढ़ता अल्पसंख्यक आतंक उजागर

Bangladesh violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर गहराती नजर आ रही है। नरसिंहदी जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने न सिर्फ स्थानीय हिंदू समुदाय को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां 23 वर्षीय हिंदू युवक को कथित तौर पर (Bangladesh violence)कट्टरपंथियों ने जिंदा जलाकर मार डाला।

गैरेज में सोते युवक को जिंदा जलाया

मृतक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में हुई है, जो कुमिला जिले के बरुड़ा उपजिला स्थित लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था। चंचल नरसिंहदी शहर के पुलिस लाइंस इलाके में स्थित ‘खानाबाड़ी मस्जिद मार्केट’ के एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में मिस्त्री के तौर पर काम करता था।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात काम खत्म करने के बाद अत्यधिक थकान के कारण चंचल वर्कशॉप के अंदर ही सो गया था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गैरेज के शटर के नीचे से आग लगा दी।

ज्वलनशील पदार्थों ने बना दिया आग का जाल

वर्कशॉप के अंदर पेट्रोल, मोबिल ऑयल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे, जिससे आग कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले गई। चंचल को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला और दम घुटने के साथ जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और परिवार का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग शटर के पास आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नरसिंहदी सदर मॉडल थाने के प्रभारी निरीक्षक ए आर एम अल मामून ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और CCTV फुटेज को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

उन्होंने कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे हत्या मानकर जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।”

लगातार बढ़ रहे हैं हिंदुओं पर हमले

यह घटना कोई अकेला मामला नहीं है। बीते कुछ हफ्तों में मयमेंसिंह सहित अन्य इलाकों से भी हिंदू युवकों की हत्या और उत्पीड़न की खबरें सामने आ चुकी हैं। इससे बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के बीच डर और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है।

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह स्थिति और भयावह हो सकती है। सवाल यह भी है कि आखिर कब तक अल्पसंख्यक अपनी जान बचाने के लिए डर के साये में जीने को मजबूर रहेंगे?

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

महंगाई का नया वार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Inflation News:…

UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार! कहा- ‘खोखले दावे कश्मीर की हकीकत नहीं बदल सकते’

World News:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *