Iran supreme leader news: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर सुप्रीम लीडर के चुनाव को लेकर ईरान को कड़ी धमकी दी है. ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि तेहरान का अगला सुप्रीम लीडर उनकी मंजूरी के बिना ज्यादा समय तक पद पर नहीं टिक सकेगा. (Iran supreme leader news)एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘ईरान का नया लीडर चुनने की प्रक्रिया में अगर हमारी सहमति नहीं होगी, तो वह ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगा.’
खामेनेई के उत्तराधिकारी का हुआ चुनाव!
ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की एयर स्ट्राइक में मौत के बाद उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने नए सुप्रीम लीडर के चयन के लिए मतदान कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, आधिकारिक घोषणा कभी भी हो सकती है, लेकिन नाम अभी गोपनीय रखा गया है. यह पद ईरान की राजनीतिक और धार्मिक व्यवस्था का सर्वोच्च ओहदा है, जो देश की नीतियों को दिशा देता है.
इजरायल ने भी मारने की धमकी
ट्रंप का हस्तक्षेपपूर्ण बयान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक नया विवाद पैदा कर सकता है, क्योंकि अमेरिका पहले से ही ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध थोप चुका है. इस बीच, इजरायल की सेना ने भी अपना रुख सख्त कर लिया है. इजरायली रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने चेतावनी जारी की कि खामेनेई के किसी भी संभावित उत्तराधिकारी या उन्हें नियुक्त करने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाया जाएगा. इजरायल और ईरान के बीच पहले से ही परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर विवाद चरम पर है.
ईरान ने ट्रंप को दिया जवाब
ईरान ने ट्रंप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘सुप्रीम लीडर का चयन पूरी तरह हमारा आंतरिक मामला है. किसी बाहरी ताकत का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है.’ उन्होंने अमेरिका और इजरायल को ‘क्षेत्रीय अस्थिरता का जिम्मेदार’ ठहराया.

















































