CBSE नोटिस ने खोला वह राज….अमायरा केस में आखिर क्या ऐसा था जिसे स्कूल इतने दिन छुपाता रहा?

 Neerja Modi school: जयपुर। नौ साल की अमायरा मीणा की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं थी—यह उन स्कूलों की “सुरक्षा” का काला सच है, जो खुद को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बताकर करोड़ों फीस वसूलते हैं, पर बच्चों की जान बचाने के लिए बुनियादी इंतज़ाम तक नहीं कर पाते।
CBSE के शो-कॉज़ नोटिस ने जो खुलासा किया है, उसने साफ कर दिया है कि नीरजा मोदी स्कूल में सिस्टम फेल नहीं हुआ—सिस्टम को जानबूझकर फेल होने दिया गया। न सुरक्षा, न POCSO अनुपालन, न मॉनिटरिंग… और जब एक मासूम चली गई, तब भी प्रबंधन ने सच्चाई बताने के बजाय “इमेज बचाने” की कोशिशों में वक्त बर्बाद किया। ( Neerja Modi school)अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि अमायरा के साथ क्या हुआ…सवाल यह है कि इतने बड़े स्कूल में आखिर इतने बड़े सच को कब तक दबाया गया? और किसके लिए?

CBSE ने क्या कहा

  • सुरक्षा मानकों और निगरानी तंत्र में गंभीर कमियाँ; POCSO और संबद्ध निर्देशों का पालन न होना।
  • अमायरा बार-बार बुलिंग की शिकार थी, पर स्कूल स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
  • प्रारंभिक जांच और क्राइम-सीन सुरक्षा में चूकें—जिससे साक्ष्य सुरक्षित करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई।

संयुक्त अभिभावक संघ ने नोटिस को स्कूल की वास्तविक लापरवाही का “आधिकारिक प्रमाण” बताते हुए कहा कि स्कूल की मान्यता रद्द करने और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। संघ ने निजी स्कूलों में नियमित स्वतंत्र ऑडिट और पारदर्शी शिकायत निवारण की माँग भी की है।

यह मामला लोकल से लेकर पॉलिसी-लेवल तक क्यों महत्वपूर्ण है?

प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा CBSE का नोटिस दर्शाता है कि केवल व्यक्तिगत दोषी उठाकर मामला खत्म नहीं होगा—यदि प्रणालीगत सुधार नहीं हुए तो ऐसे हादसे दोबारा हो सकते हैं। नीति निर्माताओं को अब यह तय करना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए कौन-से कठोर और तात्कालिक कदम उठाए जाएं।

(22 नवंबर) विशाल विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च

संयुक्त अभिभावक संघ  के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री संजय गोयल ने बताता कि अमायरा को न्याय दिलाने और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शनिवार को संयुक्त अभिभावक संघ द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च का आयोजन दोपहर 2 बजे से शहीद स्मारक, गवर्मेंट हॉस्टल, एमआई रोड़ पर किया जाएगा और इससे पूर्व अमायरा के पिता विजय मीणा, माता शिवानी देव मीणा सहित अन्य परिवारजन शहीद स्मारक पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे मौन धरने पर बैठेंगे। कैंडल मार्च में अमायरा के पिता विजय मीणा, माता शिवानी देव मीणा, संयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकारी, विभिन्न अभिभावक संगठन, विभिन्न सामाजिक संगठन एवं सैकड़ों अभिभावक शामिल होंगे।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

 

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *