Jaipur News: जयपुर। चांदपोल दरवाजा स्थित परकोटा गणेश मंदिर में 25 अगस्त से तीन दिवसीय गणेश जन्मोत्सव महोत्सव का आयोजन होगा। मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 25 अगस्त को विशेष पूजा-अर्चना एवं मंदिर शिखर पर ध्वजा अर्पण से होगा। (Jaipur News) इस दिन गणपति महाराज की दूर्वा झांकी सजाकर 21 हजार लड्डूओं का भोग अर्पित किया जाएगा। गणपति अथर्वशीर्ष और गणपति अष्टोत्तर नामावली का पाठ किया जाएगा।\
सिंजारा महोत्सव…
26 अगस्त को सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान गणपति को 101 किलो मेहंदी अर्पित की जाएगी और महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को मेहंदी लगाई जाएगी। महिला मंडल भजनों और बधाई गान का आयोजन करेगा।
27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणपति का पंचामृत और फलों के रसों से अभिषेक कर सोने का वर्क धारण कराया जाएगा। छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी और भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर परिसर को विशेष फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा।
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com


















































