Vice President Election: भाजपा नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन NDA ने रविवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए का प्रत्याशी बनाया गया है। यह घोषणा भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में की गई, (Vice President Election) जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
PM मोदी ने दी बधाई और भरोसा जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अपने लगन, विनम्रता और बुद्धिमत्ता से खास पहचान बनाई है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए हमेशा समाज सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। हमें गर्व है कि एनडीए ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया।”
सी.पी. राधाकृष्णन की पृष्ठभूमि
- पूरा नाम: चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन
- जन्म: 20 अक्टूबर 1957, तिरुप्पुर, तमिलनाडु
- शैक्षणिक योग्यता: बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन
- राजनीतिक सफर: 1974 में भारतीय जनसंघ से जुड़ाव, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष (2004-2007)
- राज्यपाल पद: झारखंड (18 महीने), महाराष्ट्र (31 जुलाई 2024 से वर्तमान)
- विशेष रुचि: खेल और समाज सेवा
उपराष्ट्रपति चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियाँ
- मतदान की तिथि: 9 सितंबर 2025
- नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025
- दस्तावेजों की जांच: 22 अगस्त 2025
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इस चुनाव की नौबत आई है। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं की घोषणा कर दी है।
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सी.पी. राधाकृष्णन का अनुभव और राज्यपाल के रूप में उनका प्रशासनिक रिकॉर्ड एनडीए के लिए चुनावी रणनीति में अहम भूमिका निभा सकता है।
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com


















































