वायुसेना प्रमुख का खुलासा, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 विमान तबाह, एक ELINT भी गिरा

Operation Sindoor: बेंगलुरु। 16वें वार्षिक एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे व्याख्यान में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के चौंकाने वाले विवरण साझा किए। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया गया और 5 लड़ाकू विमान मार गिराए गए।

एपी सिंह ने खुलासा किया कि ऑपरेशन के दौरान (Operation Sindoor) पाकिस्तान का एक बड़ा विमान…. जो या तो ELINT (इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस) या AEW&C (एयरबॉर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल) हो सकता है — लगभग 300 किमी दूर से निशाना बनाया गया। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा सतह से हवा में मार करने वाला हमला बताया गया।

पहलगाम घटना के बाद आतंकियों के ठिकानों पर सटीक वार

प्रेजेंटेशन के जरिए वायुसेना प्रमुख ने पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के सैटेलाइट सबूत दिखाए। हमले से पहले और बाद की तस्वीरों में इमारतों को सटीकता से निशाना बनाए जाने की पुष्टि हुई।

 पाकिस्तान के लिए रोक, भारत के लिए ढाल

एपी सिंह ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को इस ऑपरेशन का असली गेमचेंजर बताया। इसकी लंबी रेंज ने पाकिस्तान के विमानों को भारतीय सीमा के पास आने से पहले ही रोक दिया। यह सिस्टम हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ है और तुरंत अपनी रणनीतिक ताकत साबित की।

युद्ध रोकने का निर्णय था रणनीतिक और सही

वायुसेना प्रमुख ने युद्ध को रोकने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उद्देश्य हासिल करने के बाद “हमें इसे रोकने के सभी अवसर तलाशने चाहिए थे”। उन्होंने माना कि कुछ लोग युद्ध जारी रखना चाहते थे, लेकिन राष्ट्र ने सही समय पर रणनीतिक और मानवीय निर्णय लिया। ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान को बड़ा सैन्य झटका दिया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि भारत तकनीकी और रणनीतिक मोर्चे पर किसी भी चुनौती के लिए तैयार है।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

 संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

 

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

महंगाई का नया वार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Inflation News:…

UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार! कहा- ‘खोखले दावे कश्मीर की हकीकत नहीं बदल सकते’

World News:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *