झमाझम बारिश और तेज तूफान ने दिल्ली को हिलाया! राहत भी, आफ़त भी, संभल जाइए अब!

Delhi NCR Monsoon Rain Alert:  दिल्ली-NCR में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। रविवार सुबह दिल्ली और नोएडा सहित आसपास के इलाकों में तेज आंधी-तूफान आया, जिसकी गति 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रही। गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने राजधानी के मौसम को एकदम बदल डाला और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक के लिए मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से लोगों को घर में रहने और बिना जरूरत बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। “हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी, जिससे पेड़ों के गिरने, जलभराव और ट्रैफिक में बाधा जैसी घटनाएं हो सकती हैं।” – मौसम विभाग

बारिश बनी राहत भी, मुसीबत भी

जहाँ एक ओर लोगों को मौसम के इस बदलाव से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर तूफानी हवाओं और मूसलाधार बारिश ने परेशानी भी बढ़ा दी। कई जगहों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। वहीं, निचले इलाकों में जलभराव से आवाजाही ठप हो गई।

  • सफदरजंग में: 33.5 मिमी बारिश
  • लोधी रोड: 32 मिमी
  • पूसा: 27.5 मिमी
  • सफदरजंग में हवाएं: 104 किमी/घंटा
  • पालम: 56 किमी/घंटा
  • प्रगति मैदान: 67 किमी/घंटा
  • इग्नू: 63 किमी/घंटा

सावधानी है जरूरी

IMD ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों से खुली जगहों से बचने और खंभों व पेड़ों से दूरी बनाने की अपील की है। बिजली गिरने की घटनाएं भी संभावित हैं, ऐसे में मोबाइल चार्जिंग या मेटल के संपर्क से भी बचने की सलाह दी गई है। जा मौसम अपडेट और दिल्ली-NCR से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें बोध सौरभ के साथ।

यह भी पढ़ें

ईरान ने इजराइल पर बरसाईं मिसाइलें, तेल अवीव दहला, घायल हुए नागरिक, कई इमारतें बुरी तरह तबाह

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

रिश्ते, भरोसे और खौफनाक आरोपों की कहानी! केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Agarwal…

1975 का डर आज भी जिंदा? जानिए अगर अब कोई सरकार इमरजेंसी लगाए तो संविधान क्या कहता है

44th Constitutional…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *