तिरपालों से ढंके राज! ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने छिपाई अपने एयरबेस की तबाही

Operation Sindoor:  भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अब अपने हवाई ठिकानों पर हुए नुकसान को दुनिया से छिपाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। उच्च-रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट इमेज ने पाकिस्तान के इस प्रयास को उजागर कर दिया है।

पाकिस्तान ने अपने मुरीद, जैकोबाबाद और भोलारी एयरबेस को विशेष रंग की चादरों से ढक दिया है ताकि सैटेलाइट इमेज में वास्तविक स्थिति न दिखे। मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा 4 जून को ली गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है (Operation Sindoor)कि भोलारी एयरबेस पर एक क्षतिग्रस्त हैंगर को सतर्कता से ढका गया है। यह मरम्मत नहीं, बल्कि केवल छुपाने की कवायद है।

मुरीद में छुपाया गया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

10 मई को हुए हमले में मुरीद बेस का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बुरी तरह प्रभावित हुआ था। अब वहां हरे रंग की तिरपाल से ढक कर उसे छिपाने की कोशिश की गई है। यहां तक कि तीन मीटर चौड़ा गड्ढा भी टेंट से ढक दिया गया है, जो संभावित हमले का प्रमाण हो सकता था।

जहां एफ-16 विमान तैनात हैं उस जैकोबाबाद एयरबेस पर भी छुपाव और सफाई का कार्य जारी है। 11 मई को क्षतिग्रस्त दिखने वाला क्षेत्र अब 4 जून की तस्वीरों में क्लीन एंड कवरमोड में दिखाई दे रहा है।

पाकिस्तान का खंडन, लेकिन सैटेलाइट्स ने खोल दी पोल

पाकिस्तान अब भी नुकसान को नकारने और झूठे प्रचार करने की नीति अपना रहा है। वह भारतीय विमानों को मार गिराने जैसे बिना पुष्टि वाले दावों को फैलाने में जुटा है। लेकिन अब सैटेलाइट तस्वीरोंके जरिए सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आ चुकी है। डेमियन साइमन जैसे जियो-इंटेलिजेंस विशेषज्ञों ने इन तिरपालों की पहचान की है और सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर सबूत प्रस्तुत किए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के हवाई अड्डों पर हुए नुकसान को लेकर उसकी गोपनीयता नीति बेनकाब हो चुकी है। भारत की सैन्य सर्जिकल क्षमता और जियो-इंटेलिजेंस की ताकत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आ चुकी है।

https://bodhsaurabh.com/pahalgam-terror-attack-pakistan-ignored-india-evidence-investigation-pulwama-uri-pathankot-mumbai/

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

महंगाई का नया वार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Inflation News:…

UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार! कहा- ‘खोखले दावे कश्मीर की हकीकत नहीं बदल सकते’

World News:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *