डर का असर साफ! भारत की शक्ति से घबराए चीन-पाकिस्तान, परमाणु हथियारों का जमावड़ा कर रहे तैयार

India China border tension: दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों की होड़ अब और तेज हो चुकी है। एशिया की धरती पर सामरिक तनाव एक नए स्तर पर पहुंच चुका है। अमेरिका की ताज़ा रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है, उसने वैश्विक रणनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति और अंतरराष्ट्रीय दबदबे से घबराए उसके दो पड़ोसी….चीन और पाकिस्तान….अब परमाणु हथियारों के भंडार को तेजी से बढ़ा रहे हैं। (India China border tension)यह तैयारी सिर्फ एक रक्षा उपाय नहीं, बल्कि एक बड़ी रणनीतिक चेतावनी भी हो सकती है। सवाल उठता है: क्या एशिया एक नई परमाणु होड़ की तरफ बढ़ रहा है?

 पड़ोसी देशों में सैन्य ठिकानों की योजना

एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) म्यांमार, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में अपने सैन्य ठिकाने स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। ये सभी देश भारत की सीमाओं…चाहे थल हो या समुद्री….के बेहद करीब हैं। ऐसे में यह कदम भारत की सुरक्षा के लिए एक गंभीर सामरिक खतरा बन सकता है।

‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ रणनीति के तहत बढ़ता दबदबा

चीन की यह रणनीति उसकी बहुचर्चित ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ नीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की सैन्य और आर्थिक मौजूदगी को मजबूत करना है। रणनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि यह योजना आगे बढ़ती है, तो इससे भारत के समुद्री हितों और क्षेत्रीय प्रभाव पर सीधा असर पड़ेगा।

भारत की नजर में सबसे बड़ा खतरा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मई 2024 के मध्य में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर गोलीबारी और हमलों के बावजूद, भारत की सैन्य रणनीतिक सोच में चीन को ही सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है। यह संकेत है कि भारत अब केवल पश्चिमी सीमा पर नहीं, बल्कि पूर्वी और समुद्री मोर्चों पर भी तैयारियों को प्राथमिकता दे रहा है।

सीमा तनाव में अस्थायी राहत, लेकिन विवाद कायम

अमेरिकी डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर 2024 के अंत में भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के दो विवादित क्षेत्रों से अपनी सेनाएं पीछे हटाने पर सहमति जताई। हालांकि इससे तनाव में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन वास्तविक सीमा विवाद अब भी अनसुलझा है, जो भविष्य में फिर से संघर्ष का कारण बन सकता है।

पाकिस्तान की परमाणु होड़ और चीन पर निर्भरता

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान अपने विफल रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए परमाणु हथियारों के भंडार को तेजी से बढ़ा रहा है। पाकिस्तान भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है और सीमा पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इस सैन्य रवैये के पीछे चीन की आर्थिक और सामरिक मदद एक अहम भूमिका निभा रही है।

ये भी पढ़ें:

 

विशाखापत्तनम में समुद्र किनारे रचा जाएगा योग का इतिहास, PM मोदी संग लाखों लोग करेंगे नया कीर्तिमान!

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

रिश्ते, भरोसे और खौफनाक आरोपों की कहानी! केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Agarwal…

1975 का डर आज भी जिंदा? जानिए अगर अब कोई सरकार इमरजेंसी लगाए तो संविधान क्या कहता है

44th Constitutional…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *