सीजफायर के बाद सेना की दो टूक…भारत शांति चाहता है, लेकिन कमजोरी समझने की भूल न करे पाकिस्तान!

India Pakistan ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। सीजफायर के ऐलान के बाद जब उम्मीद की किरणें नजर आईं, तभी भारत के रक्षा मंत्रालय की अचानक बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया।

शनिवार शाम जैसे ही सीजफायर का ऐलान हुआ, लोग चैन की सांस लेने ही वाले थे कि तभी रक्षा मंत्रालय ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश को सतर्क कर दिया। मंच पर खड़े थे तीनों सेनाओं के प्रतिनिधि….आर्मी की दमदार कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स की तेज़तर्रार विंग कमांडर व्योमिका (India Pakistan ceasefire) सिंह और नेवी के अनुभवी कमोडोर रघु आर नायर। मात्र 9 मिनट की इस ब्रीफिंग में पाकिस्तान की साजिशें उजागर हुईं और भारत की तैयारी का स्पष्ट संदेश भी—“अगर दुश्मन फिर से भूल करेगा, तो जवाब पहले से ज़्यादा तेज़ और सटीक होगा!”

पाकिस्तान की फेक न्यूज फैक्ट्री फिर बेनकाब

भारतीय सेना की प्रतिनिधि कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान के गलत दावों की पोल खोल दी। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने दावा किया कि उनके JF-17 फाइटर जेट्स ने भारत के S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह झूठ है।” पाकिस्तान की ओर से सिरसा, जम्मू, पठानकोट और भुज एयरबेस पर हमले के दावे भी पूरी तरह असत्य हैं।


भारत की सैन्य संपत्ति पूरी तरह सुरक्षित

कर्नल सोफिया ने यह भी स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ और ब्यास के हथियार डिपो पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने दोहराया कि सुबह की ब्रीफिंग में भी यह जानकारी दी गई थी कि भारत की कोई भी सैन्य सुविधा नुकसान में नहीं है।


धर्म के नाम पर झूठे आरोप

पाकिस्तान का आरोप है कि भारत ने मस्जिदों को निशाना बनाया है। इस पर कर्नल सोफिया ने सख्त जवाब देते हुए कहा, “भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, और उसकी सेना उसके मूल्यों की सच्ची प्रतिनिधि है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत ने केवल पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को टारगेट किया है।


पाकिस्तान की बड़ी सैन्य क्षति

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की स्कर्दू, जकूबाबाद, सरगोदा और बुलारी एयरफील्ड को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। साथ ही उनके एयर डिफेंस सिस्टम और रडार नेटवर्क को भी निष्क्रिय कर दिया गया है। एलओसी के पास पाकिस्तान के कमांड और कंट्रोल लॉजिस्टिक बेस को भी तबाह कर दिया गया।


भारत पूरी तरह तैयार और सतर्क

कर्नल सोफिया ने दोहराया कि भारतीय सेनाएं पूरी तरह अलर्ट पर हैं। भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए तीनों सेनाएं—आर्मी, नेवी और एयरफोर्स—पूर्ण रूप से समर्पित हैं।


 “हम हर चुनौती के लिए तैयार”

कमोडोर रघु आर नायर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमारी तीनों सेनाएं मातृभूमि की रक्षा के लिए कृतसंकल्प हैं। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई हिमाकत की, तो उसे निर्णायक जवाब मिलेगा।”


 अब दोनों देश रोकेंगे हमला

विदेश सचिव मिसरी ने जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की सहमति बन गई है। 12 मई को दोनों देशों के DGMO बातचीत करेंगे, और शाम 5 बजे से सभी प्रकार के सैन्य ऑपरेशन रोक दिए गए हैं।


अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ समझौता

यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई रातभर की बातचीत के बाद दोनों देश हमले रोकने पर राजी हुए हैं। उन्होंने इसे “कॉमनसेंस और समझदारी” का फैसला बताया।


भारत आतंकवाद पर कभी समझौता नहीं करेगा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किया, “भारत आतंकवाद के खिलाफ हमेशा सख्त और अडिग रहेगा। युद्धविराम का मतलब यह नहीं कि हमारी नीति कमजोर हुई है।”

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया हारोप ड्रोन, भारत के पास है ये ‘साइलेंट किलर’, और कौन रखता है?

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

रिश्ते, भरोसे और खौफनाक आरोपों की कहानी! केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Agarwal…

1975 का डर आज भी जिंदा? जानिए अगर अब कोई सरकार इमरजेंसी लगाए तो संविधान क्या कहता है

44th Constitutional…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *