Govardhan Puja 2024: जयपुर के लोगों ने देखा 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत! 108 तरह के स्वादिष्ट पकवानों का महाभोग!

Govardhan Puja 2024: जयपुर के गुप्त वृंदावन धाम में हरे कृष्ण मूवमेंट, जयपुर द्वारा शनिवार को आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।(Govardhan Puja 2024) इस विशेष अवसर पर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक श्री गिरिराज गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना, संकीर्तन, दीपदान, और परिक्रमा में भाग लिया। धार्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण इस महोत्सव ने सभी भक्तों के हृदय में एक विशेष स्थान बना लिया।

विशेष अतिथि और आरती का आयोजन

राजवर्धन सिंह राठौड़ का स्वागत मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास ने किया। कैबिनेट मंत्री ने कृष्ण बलराम की दीपों से विशेष आरती की और दीपदान भी किया। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन की विशेष झांकी की परिक्रमा कर दर्शन किये और समाज में आध्यात्मिकता और शांति का संदेश देते हुए भक्तों को संबोधित किया।

मुख्य आकर्षण

गोवर्धन पूजा महोत्सव का मुख्य आकर्षण 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत था, जिसे भारत की पवित्र नदियों और तीर्थों के जल और गाय के गोबर से निर्मित किया गया था। कृष्ण बलराम का विशेष अलंकार हुआ जिसमें उन्होंने अनाज की पोशाक धारण की थी। भक्तों ने स्वयं भगवान के लिए 108 प्रकार के पकवान तैयार करके भोग लगाया।

अन्नकूट महाप्रसाद वितरण

कार्यक्रम का समापन अन्नकूट महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें 15 हज़ार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर इस भव्य महोत्सव का आनंद लिया।

समारोह की झलकियां
  • मुख्य अतिथि: राजवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा दीप आरती और दीपदान
  • विशेष झांकी: गोवर्धन पर्वत की अद्भुत प्रस्तुति
  • भोग और प्रसाद: 108 प्रकार के पकवान और अन्नकूट महाप्रसाद
यह भी पढ़ें:

Rajasthan by-elections 2024: 7 विधानसभा सीटों पर 19 लाख मतदाता करेंगे मतदान, जानें क्या है तैयारियां!

Bodh Saurabh

Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

Related Posts

Rajasthan News: जयपुर होटल का ‘धाकड़ वीडियो पार्ट 2’ हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, मूक दर्शक बना सिस्टम

Rajasthan News:…

Rajasthan News: हिंदू मंदिर के सामने मयखाना? जयपुरवासियों ने किया विरोध, प्रशासन से दुकान हटाने की मांग

Rajasthan News: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *