शरीर दे रहा है गुप्त संकेत! इन बदलावों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

High Cholesterol: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी, अनियमित खान-पान और गलत आदतों के चलते सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। खासकर बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का बढ़ा हुआ स्तर कई खतरनाक बीमारियों को न्योता दे सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि उच्च कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

हमारा शरीर खुद हमें संकेत देता है कि कहीं अंदर कुछ गड़बड़ हो रही है। लेकिन अक्सर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है, तो शरीर कुछ खास लक्षण दिखाने लगता है।(High Cholesterol) समय रहते इन लक्षणों को पहचान लेना बेहद ज़रूरी है, ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। आइए जानते हैं, बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के खतरनाक संकेत जो आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करने चाहिए!

बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के लक्षण

1. नाजुक और टूटने वाले नाखून
हाई एलडीएल लेवल के कारण पैर के नाखून कमजोर और नाजुक हो जाते हैं, जिससे वे जल्दी टूटने लगते हैं।

2. नाखूनों की धीमी वृद्धि
विशेषज्ञों का कहना है कि खराब कोलेस्ट्रॉल के कारण नाखूनों की ग्रोथ भी धीमी हो जाती है।

3. नाखूनों का पीला पड़ना
LDL की अधिक मात्रा पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है, जिससे नाखून हल्के पीले दिखाई देने लगते हैं।

4. पैरों का रंग फीका पड़ना
ब्लड फ्लो कम होने के कारण पैरों का रंग सामान्य से हल्का और फीका पड़ सकता है।

5. नीले या काले धब्बे
हाई कोलेस्ट्रॉल से प्रभावित लोगों के नाखूनों पर नीले या काले धब्बे भी देखे जा सकते हैं।

क्या होता है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा?

अगर शरीर में LDL का स्तर ज्यादा बढ़ जाए तो यह धीरे-धीरे धमनियों में जमा होने लगता है, जिससे हार्ट डिजीज, ब्रेन स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने के आसान उपाय
1. हेल्दी डाइट अपनाएं
फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार लें। फैटी और जंक फूड से बचें।

2. नियमित व्यायाम करें
रोजाना दौड़ना, पैदल चलना, साइकिलिंग और योग करने से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

3. धूम्रपान से बचें
धूम्रपान LDL कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का एक बड़ा कारण हो सकता है, इसलिए इसे पूरी तरह छोड़ देना चाहिए।

4. वजन नियंत्रित रखें
अधिक वजन वाले लोग अगर वजन कम करते हैं, तो उनका बैड कोलेस्ट्रॉल भी अपने आप कम हो सकता है।

5. तनाव को कम करें
गंभीर तनाव और चिंता भी खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना योग और ध्यान करने से तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

नीम से शुगर कंट्रोल! जानें कैसे रोजाना नीम की पत्तियां खाने से डायबिटीज मैनेज करने में मिल सकता है फायदा।

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।) 

Bodh Saurabh

Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

Related Posts

मीठे और पके तरबूज-खरबूजे की पहचान के आसान टिप्स! हर बाइट में मिठास की गारंटी, जानिए कैसे!

How to…

बासी रोटी: डायबिटीज, मोटापा और पेट की बीमारियों का रामबाण इलाज! इसे आज ही अपनी डाइट में लें!

Health benefits…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *