राजधानी में दिनदहाड़े गोलियां, शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा, कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Crime News Rajasthan: जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बहन की शादी की तैयारियों में जुटे एक युवक को हिस्ट्रीशीटर ने गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल युवक को गंभीर हालत में SMS अस्पताल में (Crime News Rajasthan)भर्ती कराया गया है।

अचानक चली गोली

घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गंगापोल इलाके की है। सुबह करीब 9 बजे बबलू महावर (30) अपने घर के बाहर बैठा था। तभी बाइक पर सवार हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और अचानक फायरिंग कर दी। गोली बबलू की जांघ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रवि मेहरा का असली निशाना बबलू का चचेरा भाई अजय था। अजय ने समय रहते खुद को बचा लिया, लेकिन गोली बबलू को जा लगी। घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया।

6 फरवरी को है बहन की शादी

घायल बबलू की बहन की 6 फरवरी को शादी है। घर में जहां कुछ घंटे पहले शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं गोलीकांड के बाद मातम पसर गया। परिजन सदमे में हैं और अस्पताल में बबलू की हालत पर नजर रखे हुए हैं।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और घायल के परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि रवि मेहरा ने 15 दिन पहले भी इलाके में हवाई फायरिंग की थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

हिस्ट्रीशीटर है आरोपी, दर्जनों मुकदमे दर्ज

थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि आरोपी रवि मेहरा सुभाष चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में 15 और सुभाष चौक थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ब्रह्मपुरी थाने के SI जगदीश नारायण को जांच सौंपी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।

लगातार आपराधिक रिकॉर्ड के बावजूद खुलेआम घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पहले की शिकायतों पर कार्रवाई होती, तो यह गोलीकांड टल सकता था।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या पुलिस इस बार समय रहते आरोपी को गिरफ्तार कर पाएगी, या इलाके में दहशत का साया यूं ही बना रहेगा?

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

सवाई माधोपुर में महासंघ की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार का ऐलान, मई में होगा सम्मेलन

Sawai Madhopur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *