
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है, जहां 20 नवंबर को 288 सीटों के लिए वोटिंग होगी। राजनीतिक परिदृश्य में इस बार जोश और उत्साह का माहौल है, (Maharashtra Elections 2024 )खासकर तब जब पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने बीजेपी के एनडीए को मात दी थी। यह चुनाव न केवल राज्य की सत्ता के लिए बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है।
बीजेपी ने पिछले तीन वर्षों में आक्रामक रणनीतियों के जरिए शिवसेना और एनसीपी को तोड़कर राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस बार के चुनाव में महाविकास अघाड़ी और महायुति के नेताओं की कुंडलियों का अध्ययन भी एक रोचक राजनीतिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ज्योतिषीय संकेत इस चुनाव के परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं या नहीं।
क्या इस बार महाविकास अघाड़ी की तिकड़ी अपने गठबंधन की ताकत के जरिए सत्ता में वापसी कर पाएगी, या बीजेपी के आक्रामक नीतियों का सामना कर पाएगी? यह चुनाव न केवल राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा, बल्कि आगामी राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
अजित पवार पर शनि और राहु का साया – क्या सत्ता का ताज फिसल जाएगा?
अजित पवार, जो महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा से एक मजबूत स्तंभ माने जाते हैं, इस बार राहु और शनि के प्रकोप से घिरे हुए हैं। जुलाई 2023 में एनसीपी से अलग होकर बीजेपी के साथ उप-मुख्यमंत्री पद संभालने वाले अजित पवार की कुंडली में बुध और राहु की दशा चल रही है, जो इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उनके लिए कठिन चुनौती साबित हो सकती है। चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन और साढ़ेसती के प्रभाव से उनकी राजनीतिक स्थिति कमजोर हो सकती है। ऐसे में राजनीतिक पाला बदल कर शरद पवार की एनसीपी में वापस लौटने का विकल्प उनके सामने खुला हो सकता है। क्या शनि का यह प्रकोप उन्हें दोबारा पुरानी राह पर ले जाएगा?
देवेंद्र फडणवीस – क्या केतु का संकट उन्हें सत्ता से दूर कर देगा?
महाराष्ट्र के राजनीति के दिग्गज और बीजेपी के चेहरे देवेंद्र फडणवीस के लिए यह समय ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से भरा हुआ है। उनकी कुंडली में केतु की महादशा के साथ शनि की उपदशा उनके राजनीतिक करियर में कई बाधाएं खड़ी कर रही है। शिवसेना बगावत के बाद उप-मुख्यमंत्री बने फडणवीस के सामने इस बार साढ़ेसती के चलते न केवल चुनावी चुनौतियां होंगी बल्कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से भी मतभेद बढ़ सकते हैं। क्या केतु की यह कठिन दशा फडणवीस के लिए सत्ता से दूरी का कारण बनेगी?
उद्धव ठाकरे – सत्ता की चाबी फिर से उनके हाथ में?
पिछले कुछ सालों में कई राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के बाद, उद्धव ठाकरे की कुंडली में गुरु और चंद्रमा का शुभ योग बन रहा है। गुरु की दशा में चंद्रमा का प्रभाव उन्हें फिर से राजनीतिक सशक्तता दे सकता है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता के तौर पर चुनाव चिन्ह खोने के बावजूद, उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनावों में 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। आगामी विधानसभा चुनावों में यह योग उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से महत्वपूर्ण स्थान दे सकता है। क्या उद्धव ठाकरे के हाथ में एक बार फिर सत्ता की चाबी होगी?
सुप्रिया सुले – महाराष्ट्र की राजनीति में नई शक्ति का उदय?
एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और वर्तमान सांसद सुप्रिया सुले, जिनकी कुंडली में सिंह लग्न और राजयोग का विशेष प्रभाव है, अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक उभरते सितारे के रूप में देखी जा रही हैं। गुरु की दशा में बुध का शुभ प्रभाव उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में सफलता दिला सकता है, और महाविकास अघाड़ी से समर्थन प्राप्त कर उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए भी उभर सकता है। क्या सुप्रिया सुले के राजनीतिक जीवन में यह राजयोग उन्हें महाराष्ट्र की सत्ता के शिखर पर पहुंचाएगा?