शिवखोड़ी में हुए आतंकी हमले का दौसा में विरोध प्रदर्शन

विगत दिनों जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिंदू श्रद्धालुओ की मौत के बाद अब देश भर में विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल विरोध प्रदर्शन कर रहा है इसी को लेकर दौसा जिला कलेक्ट्रेट पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आतंकवाद का पुतला फूंका गया और विरोध प्रदर्शन किया गया ।इस अवसर पर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार को विज्ञापन सोपा । विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री परमानंद शर्मा ने बताया कि 9 जून को जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी जाते समय हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर पाकिस्तान पोषित इस्लामी जिहादी आतंकवादियों का कायराना हमला किया गया। इसमें 10 निर्दोष हिंदू तीर्थ यात्री मारे गए। संपूर्ण देशवासियों को स्तंभ करने वाले इस घटना से पूरा देश आहत है और आक्रोश है। जम्मू कश्मीर में लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है। धारा 370 रखने के बाद भी एक आशा की ज्योति जगी थी।लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है। हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटना बढ़ रही है। इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है।देश के नई सरकार ने शपथ के समय इस प्रकार का दुस्सास कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद मारे गए हिंदू तीर्थ यात्रियों के प्रति अपने श्रद्धांजलि अर्पित करता है । परंतु इस कायराना कृत्य की तिरव आक्रोश करता है। इसलिए वापस एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर 10 के बदले सो आतंकियों को मारने की मांग की है।

Related Posts

न्यूक्लियर वॉर की खौफनाक भविष्यवाणी….धरती पर अंधेरा, ठंड और भुखमरी, 5 अरब लोगों की जान जा सकती है

nuclear war…

पश्चिमी मीडिया की खबरें या दबाव की राजनीति? रूस की चुप्पी टूटते ही बड़ा राज सामने आया

India-US Trade…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *