न्यूक्लियर वॉर की खौफनाक भविष्यवाणी….धरती पर अंधेरा, ठंड और भुखमरी, 5 अरब लोगों की जान जा सकती है

nuclear war global impact: दुनिया में परमाणु हथियारों को सबसे खतरनाक हथियार माना जाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर भविष्य में बड़े पैमाने पर परमाणु युद्ध होता है तो इसका असर सिर्फ युद्ध करने वाले देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. एक वैज्ञानिक स्टडी के मुताबिक, अगर बड़े देशों के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो इससे करीब 5 अरब लोगों की मौत हो सकती है.(nuclear war global impact) ये मौतें सीधे बम से ही नहीं होंगी, बल्कि इसके बाद आने वाली भुखमरी और मौसम में भारी बदलाव के कारण भी हो सकती हैं.

जानिए क्या है न्यूक्लियर विंटर?

वैज्ञानिकों का कहना है कि परमाणु युद्ध के बाद ‘न्यूक्लियर विंटर’ यानी परमाणु सर्दी की स्थिति बन सकती है. जब परमाणु बम फटते हैं तो बड़े शहरों और जंगलों में भीषण आग लग जाती है. इससे बहुत ज्यादा धुआं और कालिख आसमान में पहुंच जाती है. ये स्मोक वातावरण में फैलकर सूरज की रोशनी को धरती तक पहुंचने से रोक सकता है. जब सूरज की रोशनी कम होगी तो धरती का तापमान तेजी से गिरने लगेगा. इसी स्थिति को न्यूक्लियर विंटर कहा जाता है. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर बहुत बड़ा परमाणु युद्ध हुआ तो ये धुआं और कालिख कई साल तक वातावरण में बनी रह सकती है. इसकी वजह से दुनिया के कई हिस्सों में लंबे समय तक ठंड और बर्फ जैसी स्थिति रह सकती है. कुछ स्टडीज बताती हैं कि करीब 10 साल तक मौसम असामान्य रूप से ठंडा रह सकता है.

 सूरज की रोशनी कम

मौसम में इस बड़े बदलाव का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ेगा. जब सूरज की रोशनी कम होगी और तापमान गिर जाएगा तो फसलें ठीक से नहीं उग पाएंगी. इससे दुनिया भर में खाने की भारी कमी हो सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर ऐसा हुआ तो पूरी दुनिया में भुखमरी फैल सकती है. करोड़ों लोग खाने की कमी के कारण अपनी जान गंवा सकते हैं. कुछ रिसर्च में कहा गया है कि ऐसे हालात में कुछ दूर के द्वीपीय देशों के बचने की संभावना थोड़ी ज्यादा हो सकती है. जैसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश, जहां जनसंख्या कम है और खेती की व्यवस्था मजबूत है.

मानव सभ्यता के लिए खतरा बन

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि परमाणु युद्ध की स्थिति में दुनिया का कोई भी देश पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेगा. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह के अध्ययन का मकसद लोगों और सरकारों को चेतावनी देना है. परमाणु युद्ध सिर्फ दो देशों के बीच की लड़ाई नहीं होगा, बल्कि पूरी मानव सभ्यता के लिए खतरा बन सकता है. इसी कारण दुनिया के कई वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय संगठन लगातार यह अपील करते रहे हैं कि परमाणु हथियारों को कम किया जाए और देशों के बीच शांति बनाए रखी जाए.

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

पश्चिमी मीडिया की खबरें या दबाव की राजनीति? रूस की चुप्पी टूटते ही बड़ा राज सामने आया

India-US Trade…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *