Sikar News: नानी गेट स्थित जानकी वल्लभ मंदिर में 5 जून 2025, गुरुवार को ‘ज्येष्ठाभिषेक एवं जलविहार महोत्सव’ अत्यंत धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि महोत्सव में (Sikar News) शहरवासियों सहित दूर-दराज़ से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है:
दिनांक: 5 जून 2025 (गुरुवार)
स्थान: श्री जानकी वल्लभ मंदिर प्रांगण, नानी गेट, सीकर
जानकीनाथ जी का पंच कलश आमरस अभिषेक – सायंकाल 03:15 बजे से
भजन-कीर्तन (महिला मंडली द्वारा) – सायं 04:30 बजे से
जलविहार एवं फूल बंगला झांकी दर्शन – सायं 06:15 बजे से
आरती एवं आमरस प्रसाद वितरण – सायं 06:30 बजे से
मंदिर समिति ने बताया कि इस अवसर पर जानकीनाथ जी की विशेष झांकी सजाई जाएगी और जलविहार आयोजन श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।
https://bodhsaurabh.com/makar-sankranti-2025-sun-transit-in-pushya-nakshatra-lucky-zodiac-signs/


















































