पश्चिम एशिया संकट पर PM Modi का बड़ा बयान….“भारत ने हालात संभाले, विपक्ष फैला रहा अराजकता

international politics : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के कोबा में ‘सम्राट संप्रति संग्रहालय’ का उद्घाटन किया, जो जैन विरासत और अहिंसा के सिद्धांत को समर्पित है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम पिछली सरकारों की उन गलतियों को सुधार रहे हैं, जिन्होंने कीमती पांडुलिपियों के संरक्षण की उपेक्षा की थी।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने पूरे गुजरात में, गांव गांव को अच्छी (international politics )सड़कों से जोड़ा। हाई स्पीड हाइवेज बनाए। वंदे भारत जैसे हाई स्पीड ट्रेनों की सुविधा भी गुजरात को मिल रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी यहां केंद्र और राज्य की करीब 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू हो रही हैं। इस प्रोजेक्ट से इस पूरे इलाके की तस्वीर बदलेगी। ये प्रोजेक्ट यहां के जीवन को एक नई गति देगी।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में दुनिया का लीडर बनकर उभरेगा। पश्चिम एशिया के हालात ने हर देश को प्रभावित किया, भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है।

कई देशों ने ईंधन की कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन हमने ऐसा न करने का फैसला किया और (तेल की ऊंची कीमतों का) बोझ लोगों पर नहीं डाला भारत किसी भी संकट का सामना करने में सक्षम है। कांग्रेस लोगों को भड़काकर ईंधन पंपों पर लाइनें लगवाने और अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ‘राजनीतिक गिद्ध’ की तरह इंतजार कर रही है ताकि (पश्चिम एशिया युद्ध से पैदा हुई) स्थिति का फायदा उठाकर राजनीतिक लाभ उठा सके।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

संसद में बड़ा बदलाव तय! महिला आरक्षण संशोधन बिल से 2029 तक नया राजनीतिक समीकरण बन सकता

women reservation:…

बड़ा बदलाव आने वाला! दिल्ली-देहरादून 2.5 घंटे, 14 अप्रैल को एक्सप्रेसवे से बदलेगा सफर पूरी तरह

 India expressway…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *