31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका
यह योजना 31 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश के नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लागू रहेगी। इसका उद्देश्य है … यात्रियों को स्वच्छ टॉयलेट सुविधा दिलाना और हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता को सार्वजनिक सहयोग से बेहतर बनाना। NHAI ने साफ कहा है कि यह “Reward for Responsibility” मॉडल स्वच्छ भारत मिशन को डिजिटल युग में नया विस्तार देता है।
कैसे करें रिपोर्टिंग और पाएं ₹1000 का FASTag रिचार्ज?
अगर आपको किसी टोल प्लाजा या NHAI द्वारा संचालित टॉयलेट में गंदगी दिखती है, तो आप इसे रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए NHAI ने ‘मार्ग यात्री’ मोबाइल ऐप का विकल्प दिया है।
- ऐप खोलें और गंदे टॉयलेट की जियो-टैग्ड, टाइम-स्टैम्प्ड असली फोटो अपलोड करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, वाहन पंजीकरण नंबर और लोकेशन डालें।
- AI और मैन्युअल टीम रिपोर्ट की जांच करेगी।
- रिपोर्ट सही पाई जाने पर ₹1,000 का FASTag रिचार्ज वाहन नंबर पर क्रेडिट किया जाएगा।
इस प्रक्रिया को NHAI ने पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाया है, ताकि शिकायतकर्ता को निश्चित इनाम मिल सके।
ध्यान रखें ये नियम…तभी मिलेगा इनाम
योजना को दुरुपयोग से बचाने के लिए NHAI ने कुछ सख्त शर्तें भी तय की हैं:
- एक वाहन को एक बार ही इनाम: एक ही गाड़ी को योजना की अवधि में सिर्फ एक बार रिवॉर्ड मिलेगा।
- एक टॉयलेट पर एक दिन एक इनाम: कई लोग एक ही जगह रिपोर्ट करें तो पहले वैध रिपोर्ट करने वाले को ही ₹1,000 मिलेगा।
- केवल NHAI टॉयलेट्स पर मान्य: ढाबे, पेट्रोल पंप या निजी टॉयलेट इस योजना के दायरे में नहीं हैं।
- एडिट की गई फोटो मान्य नहीं: पुरानी या दोहराई गई तस्वीरें अस्वीकार की जाएंगी।
- केवल ऐप से ली गई असली फोटो स्वीकार: मार्ग यात्री ऐप के कैमरे से खींची गई जियो-टैग्ड तस्वीर जरूरी है।
“क्लीन हाइवे मिशन”
NHAI के मुताबिक यह योजना सिर्फ एक इनाम नहीं बल्कि नागरिकों में जिम्मेदारी का भाव जगाने की कोशिश है। अब शिकायत करने के बजाय हर यात्री हाईवे स्वच्छता का हिस्सा बन सकता है।“अब शिकायत नहीं, जिम्मेदारी से कमाएं इनाम। स्वच्छ भारत की राह अब हाईवे से होकर जाएगी।” — NHAI अधिकारी, नई दिल्ली
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com
संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com


















































