जयपुर में रथ यात्रा का महोत्सव! श्रद्धा, सत्ता और संस्कृति एक साथ….होगा ऐतिहासिक दृश्य!

Jaipur Rath Yatra: हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भक्ति, उल्लास और दिव्यता का अनुपम संगम बनकर भक्तों के हृदय को छूती है। इसी पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस्कॉन जयपुर के अध्यक्ष  पंचरत्न दास ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलराम जी एवं माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा का आयोजन इस वर्ष जयपुर में सातवीं बार हो रहा है। (Jaipur Rath Yatra)मानसरोवर क्षेत्र में यह तीसरी बार निकाली जाएगी। यह दिव्य शोभायात्रा 5 जुलाई  (शनिवार) को सायं 5 बजे कावेरी पथ से आरंभ होगी, जहां हजारों श्रद्धालु रथ को खींचने का पुण्य प्राप्त करेंगे।

इस्कॉन जयपुर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलराम जी और माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा इस बार आस्था और प्रशासनिक गरिमा के नए कीर्तिमान रचेगी। 5 जुलाई 2025 को कावेरी पथ, मानसरोवर से शुरू होने वाले इस आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने परिवार सहित विशेष आरती करेंगे। जयपुर सांसद मंजु शर्मा और भारतीय वायु सेना के ग्रुप कमांडर विनय भारद्वाज रथ की आरती व स्वर्ण झाड़ू से मार्ग शुद्ध कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 25 स्वागत मंच, 1000 से अधिक स्वयंसेवक और अद्वितीय भजन-कीर्तन इस रथ यात्रा को एक विशाल सांस्कृतिक पर्व में बदल देंगे।

इस बार इस्कॉन जयपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा मानसरोवर में  (शनिवार) को सायं 5 बजे से शुरू होगी। यह आयोजन जयपुरवासियों के लिए भक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत अवसर बनने जा रहा है।

 मुख्य अतिथि और विशेष मेहमान

  • राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत
  • जयपुर सांसद श्रीमती मंजु शर्मा
  • भारतीय वायु सेना के ग्रुप कमांडर विनय भारद्वाज
  • मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा अपने परिवार सहित

मुख्यमंत्री सिटी पार्क, मानसरोवर में विशेष महाआरती कर भगवान के रथ का स्वागत करेंगे। अन्य वरिष्ठ मंत्री एवं विधायक भी इस दिव्य यात्रा में सम्मिलित होंगे।

🔸 विशेष व्यवस्थाएं

  • रथ की ऊंचाई: 25 फीट | लंबाई: 30 फीट | चौड़ाई: विशाल
  • मार्ग पर 25 भव्य मंच और स्वागत द्वार
  • सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता और जलपान की पुख्ता व्यवस्था
  • भजन-कीर्तन मंडलियां और पारंपरिक झांकियां

 

Bodh Saurabh

Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

Related Posts

ब्रह्माकुमारीज ने विश्व धरोहर दिवस पर दिया बड़ा संदेश, संस्कृति बचाओ पहचान बचाओ

Rajasthan News:…

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *