
Rajasthan paper leak: जयपुर। राजस्थान पेपर लीक मामले में राजनीति के गलियारों में हलचल मचाने वाली बड़ी कार्रवाई हुई है। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव को देर रात गिरफ्तार कर लिया। (Rajasthan paper leak) सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर खरीदा था।
पेपर खरीदकर पास, फिजिकल में फेल
जांच में सामने आया कि भरत यादव ने लिखित परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन फिजिकल टेस्ट में असफल हो गया। इस खुलासे के बाद SOG ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
2021 से चल रहा है पेपर लीक का खेल
SI भर्ती पेपर लीक 2021 मामले में अब तक 50 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें 44 प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर, पूर्व RPSC सदस्य रामूराम रायका, बाबूलाल कटारा और 30 से ज्यादा दस्तावेज लीक गैंग के सदस्य शामिल हैं। हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने 26 आरोपियों को जमानत दे दी, जिससे SOG की जांच पर सवाल खड़े हो गए। कोर्ट ने माना कि तकनीकी साक्ष्यों की कमी और कमजोर सबूत जांच को संदिग्ध बनाते हैं।
कई परीक्षाएं हुईं प्रभावित
राजस्थान में पेपर लीक का यह नेटवर्क सिर्फ SI भर्ती तक सीमित नहीं रहा। REET 2021, पुलिस भर्ती और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आए हैं। SIT और SOG इस पूरे घोटाले की तहकीकात में जुटी हुई हैं। राजस्थान पेपर लीक केस ने न केवल भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इसने राजनीतिक हलचल भी तेज कर दी है।
पडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com