राशियों पर ग्रहों का बड़ा वार! किसे मिलेगा धन-सम्मान, कौन रहेगा परेशान? जानिए पूरा हाल!

Daily Horoscope: इस सप्ताह का राशिफल नए अवसरों और चुनौतियों का संकेत दे रहा है। मेष, मकर और मिथुन राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलने और मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। कन्या और तुला राशि के लोगों को व्यापार में लाभ और सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। (Daily Horoscope)वहीं वृष और मीन राशि को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। सिंह और कर्क राशि वालों के लिए मित्रों व परिवार से सहयोग शुभ रहेगा। वृश्चिक को फालतू खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल और जानें इस सप्ताह की खास सलाह।

मेष: कारोबारी निर्णयों में सफलता के संकेत हैं। नई योजनाओं में निवेश का समय अनुकूल रहेगा। यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष: मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। लंबी यात्राओं को फिलहाल टालें।

मिथुन: संतान की मदद से कोई रुका काम पूरा हो सकता है। सामाजिक सम्मान बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा।

कर्क: प्रॉपर्टी या घर के काम में प्रगति होगी। विरोधियों की सक्रियता कमजोर रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

सिंह: करीबी मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। कामकाज में सामंजस्य बनेगा। कोई पुरानी योजना साकार हो सकती है।

कन्या: व्यापार और प्रोजेक्ट में मुनाफा होगा। शत्रु पर विजय मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।

तुला: कारोबार में उन्नति के योग हैं। योजनाओं में सफलता मिलेगी। ठंडी चीजें खाने-पीने में सावधानी रखें।

वृश्चिक: अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। फंसी हुई रकम परेशान कर सकती है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

धनु: शिक्षा, कंसल्टेंसी, फोटोग्राफी या पर्यटन से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। रचनात्मक कामों में नई उपलब्धि मिल सकती है।

मकर: अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। मनचाही सफलता संभव है। विरोधियों की कोशिशें निष्फल रहेंगी।

कुम्भ: योजनाएं फलीभूत होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी शुभ कार्य में व्यस्तता रहेगी।

मीन: पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। खानपान में लापरवाही न बरतें। सेहत पर विशेष ध्यान दें।

ज्योतिषाचार्य पं.  अक्षय गौतम 

Bodh Saurabh

Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

Related Posts

भाई-बहन के प्यार का पर्व! राखी बांधने वालों ने निभाई परंपराओं की शान, जानिए कैसे

Raksha bandhan…

95 साल में आया यह दुर्लभ योग, रक्षाबंधन 2025 के शुभ समय का फायदा चूक गए तो पछताएंगे

 Raksha bandhan…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *