BJP New National President: बीजेपी में बदलाव की बिसात बिछी, कौन लेगा ताज? नाम सुनकर सब रह जाएंगे हैरान!

BJP New National Presidentनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ हफ्तों में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के (BJP New National President) नाम की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

जेपी नड्डा का कार्यकाल फिर बढ़ा, अब फैसला लगभग तय

मौजूदा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका था। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति को देखते हुए इसे पहले जून 2024 तक और हाल ही में एक बार फिर बढ़ा दिया गया। अब संगठनात्मक चुनावों के कई चरण पूरे होने के बाद नए अध्यक्ष का रास्ता साफ हो गया है।

अध्यक्ष पद की रेस में कई दिग्गज चेहरे

पार्टी के शीर्ष पद के लिए जिन नेताओं के नाम पर मंथन चल रहा है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े शामिल हैं।

खास बात यह है कि इस बार महिला चेहरे पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और डी. पुरंदेश्वरी के नाम पर चर्चा तेज है। कुछ वरिष्ठ नेताओं ने व्यक्तिगत कारणों से रेस से दूरी बना ली है।

संगठनात्मक समीकरण से तय होगा नाम

सूत्रों के मुताबिक, नए अध्यक्ष का चयन संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और जातीय संतुलन के आधार पर होगा। खासकर बिहार और दक्षिण भारत के चुनावी समीकरण को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारतीय चेहरे पर भी विचार किया जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति का गठन करेगा, जो नामांकन से लेकर स्क्रूटनी और मतदान की प्रक्रिया तक जिम्मेदारी संभालेगी। माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया जुलाई के मध्य तक पूरी की जा सकती है।

आंतरिक चुनावों का दूसरा दौर पूरा

बीजेपी ने हाल ही में दूसरे चरण में 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। अब तक 26 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की बाधा दूर हो गई है।

पार्टी संविधान में तय है प्रक्रिया

बीजेपी के संविधान के मुताबिक, आधे मंडलों में चुनाव होने के बाद जिला अध्यक्ष चुने जाते हैं। इसके बाद आधे जिलों में चुनाव पूरे होने पर राज्य अध्यक्ष का चयन किया जाता है। आधे राज्यों में अध्यक्ष नियुक्त हो जाने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संभव होता है। यह प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है।

अब पार्टी के भीतर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बीजेपी किसी नए चेहरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर बड़ा संदेश देगी।अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

  • Bodh Saurabh

    Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

    Related Posts

    पेपर लीक में गहलोत के करीबी की गिरफ्तारी, क्या अब खुलेगा 2021 भर्ती घोटाले का पूरा सच?

    Rajasthan paper…

    वायुसेना प्रमुख का खुलासा, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 विमान तबाह, एक ELINT भी गिरा

    Operation Sindoor:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *