
वेगोवी क्या है और कैसे काम करता है?
वेगोवी दरअसल Semaglutide का हाई डोज़ संस्करण है, जो शरीर में एक प्राकृतिक हार्मोन की तरह कार्य करता है। यह भूख को कम करता है, डाइजेशन को धीमा करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है।
यह दवा सप्ताह में सिर्फ एक बार FlexTouch Pen डिवाइस द्वारा ली जाती है, जिससे इसे लेना आसान हो जाता है।
“दवा नहीं, सोच में बदलाव की जरूरत”
मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के डॉ. शशांक जोशी कहते हैं, “यह उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो डिलीवरी के बाद वजन घटाने में संघर्ष कर रही हैं या PCOS से जूझ रही हैं।”
डॉ. अंबरीश मिथल के अनुसार, यह दवा हृदय रोगियों में जोखिम को 20% तक घटा सकती है। वहीं, डॉ. मुफ्फजल लकड़वाला कहते हैं, “यह मोटापे का इलाज नहीं, बल्कि मानसिकता में बदलाव का जरिया है।”
🚨 Novo Nordisk launched its weight-loss drug, Wegovy, in India.
The price starts at Rs 17,345 per pen for 0.25 mg. pic.twitter.com/z3tKvQMCYb
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) June 25, 2025
किन लोगों को हो सकता है फायदा?
- मोटापा या अधिक वजन से ग्रसित लोग
- टाइप 2 डायबिटीज के मरीज
- दिल की बीमारी से पीड़ित लोग
- डिलीवरी के बाद वजन घटाना चाहने वाली महिलाएं
- PCOS से परेशान महिलाएं
- 12 वर्ष से अधिक आयु के मोटे किशोर
साइड इफेक्ट्स: चमत्कारी दवा या जोखिम भरा विकल्प?
वेगोवी के संभावित हल्के दुष्प्रभाव:
- मतली, उल्टी, गैस और दस्त
- सिरदर्द, थकावट और चक्कर
- गले में खराश और नाक बहना
संभावित गंभीर दुष्प्रभाव:
- पैंक्रियाटाइटिस (अग्न्याशय की सूजन)
- किडनी फेलियर, एलर्जिक रिएक्शन
- डिप्रेशन और आत्महत्या के विचार
- हृदय गति में वृद्धि, हाइपोग्लाइसीमिया
नोट: पहले से GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट ले रहे मरीजों को यह दवा नहीं लेनी चाहिए।
Novo Nordisk launches blockbuster weight loss drug Wegovy in India
The drug will follow a four-week cycle for dosage, starting with the smallest dose of 0.25 mg per week for four weeks, followed by a gradual increase in dosagehttps://t.co/cqNcwOxask pic.twitter.com/hLl2gGKbHO
— Amit Paranjape (@aparanjape) June 25, 2025
कीमत और उपलब्धता
वेगोवी भारत में 5 डोज़ वेरिएंट में उपलब्ध है: 0.25 mg, 0.5 mg, 1 mg, 1.7 mg, और 2.4 mg।
प्रति इंजेक्शन की कीमत ₹10,000 से ₹15,000 तक हो सकती है, जो स्थान और ब्रांड पर निर्भर करेगी।