
Vatican City History: हमारी इस अद्भुत और रहस्यों से भरी धरती पर कई ऐसी जगहें हैं, जो अपने आप में एक रहस्य बन चुकी हैं। कहीं शापित स्थलों की कहानियाँ हैं, तो कहीं रहस्यमयी ताकतों का प्रभाव बताया जाता है। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा देश भी है, जो न तो किसी रहस्य की वजह से और न ही किसी भौगोलिक विचित्रता के चलते, बल्कि अपनी आस्था, शक्ति और विरासत के कारण सुर्खियों में है।
पोप फ्रांसिस के निधन के बाद एक बार फिर दुनिया की नजरें उस देश की ओर मुड़ी हैं, जो आकार में भले ही छोटा हो, लेकिन प्रभाव में किसी महाशक्ति से कम नहीं। (Vatican City History) हम बात कर रहे हैं वेटिकन सिटी की …ईसाई धर्म के सबसे बड़े धर्मगुरु का निवास, और रोम के मध्य में स्थित एक स्वतंत्र देश। क्या आप जानते हैं कि इस छोटे से देश का कोई एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन इसकी नीतियां पूरी दुनिया में असर डालती हैं? आज हम आपको वेटिकन सिटी से जुड़े ऐसे ही कुछ अनसुने, रोचक और ऐतिहासिक तथ्यों से रूबरू करवाने जा रहे हैं।
वेटिकन सिटी कैसे बना एक अलग छोटा सा देश?
यूरोप का वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। यह इटली से 2 मील की सीमा से घिरा हुआ है और इसका कुल क्षेत्रफल सिर्फ 44 हेक्टेयर है। 1871 तक इटली कई अलग-अलग राज्यों में बंटा हुआ था, जिनमें से एक बड़े हिस्से पर पोप का शासन था। लेकिन जब इटली एकीकृत हुआ तो पोप की राजनीतिक शक्तियां सीमित हो गईं और वे केवल वेटिकन सिटी तक ही सिमटकर रह गए।
इसके बाद 11 फरवरी 1929 को पोप पायस XI और इटली के तानाशाह मुसोलिनी के बीच ऐतिहासिक संधि हुई। इस संधि के तहत यह तय किया गया कि पोप इटली के किसी भी राजनीतिक फैसले में हिस्सा नहीं लेंगे और बदले में वेटिकन सिटी को एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिलेगा। इसी समझौते के चलते वेटिकन एक संप्रभु देश बन गया।
इतने सालों में नहीं हुआ कोई बच्चा पैदा!
वेटिकन सिटी में कोई अस्पताल नहीं है। इसके पीछे दो प्रमुख कारण हैं—पहला, देश का बेहद छोटा आकार और दूसरा, आसपास के इटालियन क्षेत्रों में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं। यहां न तो कोई डिलीवरी रूम है और न ही प्राकृतिक प्रसव की अनुमति दी जाती है। यदि कोई महिला गर्भवती हो जाती है, तो उसे डिलीवरी से पहले ही वेटिकन सिटी छोड़ना होता है।
1000 की आबादी, लेकिन अपनी सेना!
वेटिकन सिटी की कुल जनसंख्या लगभग 1000 लोगों की है। लेकिन इसके बावजूद, यह देश अपनी अलग पहचान रखता है। वेटिकन की खुद की एक सेना है, जिसे स्विस गार्ड कहा जाता है। इसमें कुल 110 सैनिक हैं, और यही सेना पोप की सुरक्षा के लिए तैनात रहती है।
रात में पूरी तरह ‘बंद’ हो जाता है देश!
यह दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो रात में पूरी तरह बंद हो जाता है। सीमाएं सील कर दी जाती हैं और सार्वजनिक गतिविधियां पूरी तरह रुक जाती हैं। वेटिकन सिटी भले ही छोटा हो, लेकिन इसका धार्मिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व पूरी दुनिया में महसूस किया जाता है।
यह भी पढ़ें:
मीठे और पके तरबूज-खरबूजे की पहचान के आसान टिप्स! हर बाइट में मिठास की गारंटी, जानिए कैसे!